फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में निर्वाचन आयोग ने किया साइक्लोथॉन का आयोजन, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना रहे माैजूद

Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2024 12:46 PM IST

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शनिवार सुबह 6:00 बजे हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय परिसर में भारत निर्वाचन आयोग के स्वीप कार्यक्रम के तहत साइक्लोथॉन शुभारंभ किया। उपायुक्त कार्यालय परिसर हमीरपुर से शुरू हुई यह साइक्लोथॉन गांधी चौक, भोटा चौक, बाइपास रोड, नाल्टी चौक, गवर्नमेंट आईटीआई तथा नादौन चौक होते हुए वापस उपायुक्त कार्यालय परिसर में समाप्त हुई । इसके बाद मुख्य सचिव ने बी-फिट जिम में ‘फिट मतदाता, देश का भाग्य विधाता’ कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर जिला के अधिकारियों के अलावा भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक श्याम लाल पूनिया और व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव भी उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें