शिक्षित बेरोजगार संघ ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली निकाली। शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने प्रदेश सरकार द्वारा चयन आयोग के माध्यम से भर्तियां नहीं करने और अपने घोषणा पत्र में पांच लाख युवाओं को रोजगार देने के अपने वायदे को पूरा नहीं करने पर रोष प्रकट किया गया। युवाओं ने इस संबंध में उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपना मांगपत्र भेजा। युवाओं ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की दर बढ़ती जा रही है और प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे पदों को भरने की जहमत नहीं उठा रहा है। शिक्षित बेरोजगार संघ के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, आशीष शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की मुख्य गांरंटियों में पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी लेकिन अब तक सरकार ने उस पर कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार के राज्य चयन आयोग का गठन नाम मात्र ही है तथा अभी तक उनसे कोई भर्तियां नहीं की गईं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगों नहीं मानते है तो ऐसा कोई कोना नहीं होगा जहां को उग्र आंदोलन की आवाज उठेगी।