फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: उपभोक्ता संरक्षण संगठन का आरोप, निर्धारित दरों से अधिक पैसा वसूल रहे ई-ऑटो चालक

Krishan Singh Updated Sat, 23 May 2026 03:27 PM IST

द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके कौड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महासचिव मनोहर लाल कानूनगो, केसी गौतम आदि ने बताया कि ई-ऑटो चालक उपभोक्ताओं से निर्धारित दरों से अधिक पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने मांग रखी है कि निर्धारित दरों पर ही उपभोक्ताओं से राशि वसूल की जाए। आरटीओ हमीरपुर से मांग है कि इस बारे औचक निरीक्षण करके उचित कार्रवाई की जाए। शहर में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। आवारा कुत्तों की समस्या बढ़ गई। विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों में रात 10:00 बजे के बाद भी डीजे का संचालन किया जा रहा है। इसके चलते रात को बुजुर्ग परेशान हो रहे हैं। संगठन के सदस्यों ने मांग उठाई है कि पशुओं के लिए पॉलीक्लीनिक स्थापित किया जाए। लोग अपने पशुओं को लेकर विभिन्न टेस्ट करवाने के लिए पालमपुर जाते हैं। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड मनमाने तरीके से स्मार्ट बिजली मीटर लगा रहे हैं। इस अवसर पर युद्ध वीर पठानिया, केसी गौतम, हेमराज शर्मा, ओपी नंदा, गोपाल शर्मा, सुरेश चंद, शंभू राम जसवाल, अशोक कुमार सोनी, ठाकुर रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें