फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: कार्यशाला में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों सिखाए अस्पतालों की सुरक्षा के गुर

स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को अस्पतालों में आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों तथा अस्पतालों के लिए सुनियोजित एवं प्रभावी सुरक्षा योजना तैयार करने के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कार्यशाला आयोजित की गई। दिल्ली की एक संस्था जियो-हैजर्ड्स सोसाइटी ने इसमें सहयोग दिया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनंदन शर्मा ने इस कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. बृजनंदन शर्मा ने कहा कि किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा या अन्य आपात परिस्थिति में स्वास्थ्य संस्थानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। इन्हीं के माध्यम से कई अनमोल जानें बचाई जा सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें