अवाहदेवी माता मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम व श्रद्धा भाव से मनाया गया। देर रात तक मंदिर प्रांगण में भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित जागरण में हटेश्वरी म्यूजिकल ग्रुप ने माता रानी व भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की ऐसी सुरमयी प्रस्तुतियां दीं कि श्रद्धालु थिरकते और झूमते नजर आए। शनिवार को प्रतिमाह की तरह भाद्रपद संक्रांति का पर्व भी पूरे विधि-विधान से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया, सचिव पवन कुमार, मुख्य सलाहकार ज्ञान चंद वर्मा, कोषाध्यक्ष समेत अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए और भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति कर आशीर्वाद प्राप्त किया।