फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिक्षा को विश्व स्तरीय बनाने के लिए बणी में होगी कार्यशाला- देश राज शर्मा

प्रसिद्ध शिक्षाविद नवोदय विद्यालय के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के महामंत्री देश राज शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि देश और समाज की प्रगति उस देश की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति ज्वायफुल लर्निंग, रचनात्मकता, तार्किक सोच, बहुविषयक तथा लचीलेपन की बात करती है। चार वर्ष पूर्व घोषित शिक्षा नीति भारत को विकसित राष्ट्रों में खड़ा करेगी तथा विश्व के कल्याण में सहायक होगी। छठी कक्षा से कौशल, कोडिंग, आर्टिफिशल इंटेलिजेंसी के विषयों को जोड़ती है। वहीं मौलिक सोच तथा खोज आधरित सीख के लिए प्राथमिक शिक्षा को मातृभाषा में प्रदान करने का प्रावधान रखती है। भारतीय ज्ञान परंपरा तथा संस्कृति पर आधरित यह दस्तावेज 21वीं शताब्दी के कौशलों पर जोर देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में घोषित पाठ्यचर्या को कक्षा कक्ष में क्रियान्वयन करना एक बड़ी चुनौती है। इन चुनौतियों के समाधान के लिए तथा शिक्षा को विश्व स्तरीय बनाने के लिए बणी में आयोजित चार दिवसीय कार्यशाला में शिक्षाविद चिंतन करेंगे। इस कार्यशाला में भारतीय शिक्षा दर्शन, समग्र विकास की अवधारणा, मातृभाषा में शिक्षण तथा भारतीय भाषाओं का विकास, शिक्षा नीति में वर्णित क्रॉस कटिंग एरिया आदि विषयों पर मंथन होगा। इस मौके पर निदेशक देश राज शर्मा के अतिरिक्त हिमाचल शिक्षा समिति के प्रांत मंत्री सुरेश कपिल, आयोजक स्कू ल के प्रबंध निदेशक, कार्यशाला के संयोजक संदीप कंवर, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा, ज्ञान सिंह, ओंकार सिंह तथा सोनल कंवर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें