निर्माणाधीन फोरलेन शिमला-मटौर के तहत बन रहे चील बहाल कोहली बायपास पर कुसाढ़ गांव में ओवर ब्रिज बनाने की मांग लोगों ने उठाई है। इस सिलसिले में हिमाचल कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन नवीन शर्मा की अगुवाई में एनएचएआई कार्यालय हमीरपुर में पहुंचकर ग्रामीणों ने परियोजना निदेशक को मांग पत्र सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर गांव के एक तरफ लोगों की जमीन है जबकि दूसरी तरफ गांव स्थित है। ऐसे में यहां पर दिनचर्या के कार्यों को निपटने के लिए ग्रामीणों को आर-पार जाने के लिए ओवर ब्रिज की आवश्यकता है। बाईपास के निर्माण के बाद ग्रामीणों को दिक्कत पेश नहीं आए। इसके लिए यहां पर ओवर ब्रिज के निर्माण की मांग उठाई गई है। हिमाचल कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन नवीन शर्मा ने कहा कि रियोजना निदेशक ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से सुना है। उन्होंने खुद भी मौके का दौरा किया है। ग्रामीणों की यह मांग पूरी तरह से जायज है क्योंकि यहां पर दिनचर्या के कार्यों के लिए ग्रामीणों को ओवरब्रिज की जरूरत है।