जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलएसी) की बैठक मंगलवार को उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष में विकासात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर उपायुक्त हमीरपुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क किनारे तथा राजमार्ग पर रेहड़ी वालों का गंभीरता के साथ निरीक्षण किया जाए। क्षेत्रीय अधिकारियों के पास हैंड किट तथा अन्य उपकरण होने चाहिए ताकि घटिया या असुरक्षित खाद्य पदार्थ को मौके पर ही नष्ट किया जा सके। बैठक में एडीसी अभिषेक गर्ग, सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधी, डीएसपी हरीश गुलेरिया, डीपीओ अनिल कुमार, ठाकुर भगत सिंह महाप्रबंधक उद्योग विभाग, शशिपाल अत्री उपनिदेशक कृषि विभाग, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर, अधिवक्ता सुशील शर्मा, सुशील डोगरा आदि उपस्थित रहे।