अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा गांधी चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए सत्यनारायण मंदिर पहुंची, जहां कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष भजन-कीर्तन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। पदयात्रा में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां अपना विरोध दर्ज कराया।