फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधानसभा उपचुनाव को लेकर बड़सर और सुजानपुर में कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने लिया फीडबैक

Krishan Singh Updated Wed, 20 Mar 2024 03:03 PM IST

हमीरपुर में जिला कांग्रेस की ओर से होटल हमीर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने बागी अयोग्य घोषित विधायकों पर जमकर निशाना साधा है। इस मौके पर केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने बताया कि सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया है। यह कदम कांग्रेस पार्टी ने इसलिए उठाया है कि कुछ लोग कांग्रेस पार्टी और प्रदेश सरकार के खिलाफ अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे थे। विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवारों के सवाल पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती ने बताया कि सुजानपुर और बड़सर में कांग्रेस पार्टी द्वारा कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं और वह स्थिति का जायजा ले रहे हैं। अपनी रिपोर्ट में जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। उसी के आधार पर नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें