फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस सरकार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लगाए आरोप, एसडीएम सुजानपुर को सौंपा शिकायत पत्र

Krishan Singh Updated Mon, 18 Mar 2024 04:28 PM IST

भाजपा मंडल सुजानपुर ने कांग्रेस सरकार पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। इस सिलसिले में शिकायत पत्र एसडीएम व सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. रोहित शर्मा को उनके कार्यालय में सोमवार को सौंपा है। पत्र में सुजानपुर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। सुजानपुर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा ने कहा कि सुजानपुर में कांग्रेस पार्टी आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है । उनकी पार्टी के कार्यकर्ता अभी भी लोगों से विशेष रूप से महिलाओं से 1500 रूपये की सम्मान राशि वाले फॉर्म भरवा रहे हैं जबकि उन फॉर्म के ऊपर प्रदेश मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री की फोटो प्रकाशित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आचार संहिता लगी हुई है और ऐसे में इस तरह का कार्य करना चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। सहायक निर्वाचन अधिकारी इस तरह का कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें और भविष्य में जब तक चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। इस तरह का कहीं भी कोई भी कार्य न हो। उपमंडल अधिकारी डॉक्टर रोहित शर्मा ने कहा कि शिकायत पत्र मिला है जिस पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें