फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल बोले, भाजपा में लोकतंत्र नहीं; बल्कि वन मैन शो

अंकेश डोगरा Updated Sat, 20 Apr 2024 03:37 PM IST

हिमाचल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कांग्रेस के बागी भाजपा प्रत्याशियों की आलोचना की है। कांग्रेस नेता ने शनिवार को हमीरपुर में प्रेस वार्ता कर सुजानपुर से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा पर सियासी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू को खुले पत्र लिखने वाले क्या अब भाजपा में जाकर पीएम मोदी को भी पत्र लिखने की हिम्मत करेंगे। कांग्रेस व मुख्यमंत्री सुक्खू को पत्र लिख कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए, लेकिन सरकार ने फिर भी मुख्यमंत्री सुक्खू और कांग्रेस सरकार ने इन पत्रों पर विचार किया। कांग्रेस में सभी को अपनी बात रखने का हक है, लेकिन अब भाजपाई बने यह नेता क्या पीएम मोदी को ओपीएस और अग्रिपथ भर्ती योजना को लेकर पत्र लिखने की हिम्मत करेंगे। भाजपा में लोकतंत्र नहीं है बल्कि वन मैन शो है। मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर अब ओपीएस को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। कर्मचारियों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के सामने उनकी कितनी चलेगी यह सर्वविदित है। महिलाओं को 1500 रुपये की राशि दिए जाने के कार्य पर भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की, लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर लगी रोक को हटा दिया है। भाजपा एक तरफ कांग्रेस पर गारंटियां पूरा न करने आरोप लगा रही है। वहीं, दूसरी ओर महिला विरोधी कार्य कर 1500 रुपये की मासिक राशि को रुकवाने का प्रयास किया जा रहा है। असल में भाजपा चाहती ही नहीं कि कांग्रेस सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें