फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहक गांव को पेयजल संकट से मिली राहत, विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने भंडारण टैंक का किया लोकार्पण

Krishan Singh Updated Sat, 11 Jul 2026 04:36 PM IST

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने शनिवार को चबूतरा पंचायत के चूहक गांव में 5000 लीटर क्षमता के नवनिर्मित पेयजल भंडारण टैंक का लोकार्पण किया। पूजा के बाद लोकार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि परियोजना के शुरू होने से गांव के लोगों को लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा गांव के लोग लंबे समय से समस्या के समाधान को लेकर मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर समस्या का समाधान कर करवा दिया गया है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। जनहित से जुड़े कार्य भविष्य में भी इसी गति से जारी रहेंगे। इस मौके पर जल शक्ति विभाग के अधिकारी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें