फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में चार्जिंग प्वाइंट स्थापित, इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार

Krishan Singh Updated Sun, 18 Jan 2026 11:24 AM IST

हमीरपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में एचआरटीसी ने महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट स्थापित कर दिया गया है। अब भविष्य में आने वाली इलेक्ट्रिक बसों को यहीं पर चार्ज किया जाएगा। हालांकि, हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो को अभी तक इलेक्ट्रिक बसें नहीं मिली हैं। परिवहन निगम की योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसें चलाई जानी हैं। इसी कड़ी में हमीरपुर में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को पहले ही तैयार कर लिया गया है, ताकि बसों के पहुंचते ही उनका संचालन बिना किसी देरी के शुरू किया जा सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि यात्रियों को भी बेहतर और सस्ती परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, डिपो प्रबंधन का कहना है कि बसों के आवंटन की प्रक्रिया उच्च स्तर पर चल रही है। हमीरपुर डिपो को भी इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद है। चार्जिंग प्वाइंट की स्थापना को सकारात्मक संकेत माना जा रहा है, लेकिन इलेक्ट्रिक बसों के बिना फिलहाल यह सुविधा अभी अधूरी नजर आ रही है। एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप चार्जिंग प्वाइंट स्थापित किया गया है। उम्मीद है कि जल्द हमीरपुर डिपो को इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी।-राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें