मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में हमीरपुर जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। सुजानपुर और हमीरपुर में प्रस्तावित मतगणना केंद्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया।