फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल में पहली बार फूलगोभी का सैंपल फेल, मिले हानिकारक कीटनाशक, हो सकता है कैंसर

हिमाचल प्रदेश में पहली बार फूलगोभी का सैंपल फेल होने का मामला सामने आया है। जिला हमीरपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह गोभी का सैंपल जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा था। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग को मिली। जिसमें वह अनसेफ कैटागिरी में पाया गया। इस सैंपल में हानिकारण कीटनाशक मिले हैं। इसमें साइपरमेथ्रिन कीटनाशक की मात्रा अधिक है। जिसमें भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के अनुसार साइपरमेथ्रिन की मात्रा महज 10 पार्ट पर मिलियन होनी चाहिए, लेकिन इसमें यह 15.86 पार्ट पर मिलियन पाई गई है। जो अत्याधिक हानिकारक है। इससे कैंसर का अधिक खतरा रहता है। हिमाचल प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि कच्ची सब्जी का सैंपल फेल हो गया है। ऐसे में अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने कच्ची सब्जियों के सैंपल लेने की प्रक्रिया तेज कर दी है। क्योंकि कच्ची सब्जी का सैंपल फेल होना चिंतनीय है। सर्दियों के सीजन में हर व्यक्ति फूलगोभी की खरीद करता है, लेकिन यह गोभी कैंसर का कारण बन रही है इस बात से हर व्यक्ति अनभिज्ञ हैं। वहीं, जिला हमीरपुर से मांस का सैंपल भी लिया गया था वह भी फेल हो गया है। इस सैंपल में नमी अधिक पाई गई है। ऐसे में अब खाद्य सुरक्षा विभाग ने इन मांस विक्रेताओं पर भी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुवाला ने कहा कि फूलगोभी व मांस का सैंपल फेल हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें