फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर से दिल्ली, बद्दी और चंडीगढ़ के लिए बसें फुल, नहीं मिलीं सीटें

होली पर्व के बाद चंडीगढ़, दिल्ली व बद्दी लौट रहे नौकरीपेशा लोगों को बस स्टैंड हमीरपुर में बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह सात बजे से ही बस स्टैंड में भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। दोपहर तक लंबे रूट की बसों में यात्रियों को बस के काउंटर पर टिकट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। छुटटी के बाद अपने रोजगार के लिए दिल्ली और चड़ीगढ वापस लौट रहे नौकरीपेशा लोगों को अपने गत्ंवय स्थानों तक जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। युवाओं दिनेश, राहुल व ईशान ने कहा कि वह सुबह नौ बजे से बस स्टैंड में खड़े हैं लेकिन उन्हें बस में सीट नहीं मिली। वहीं, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम राजकुमार पाठक ने कहा कि लोकल सभी रूटों को दोबारा शुरू कर दिया गया है। लोगों को दिक्कत का सामना ना करना पड़े इसके लिए डिमांड के मुताबिक अन्य बसें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें