फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा नेता राजेंद्र राणा, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल व आशीष शर्मा ने सीएम सुक्खू पर बोला जुबानी हमला

हमीरपुर में भाजपा नेता राजेंद्र राणा, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा है । उन्होंने आरोप लगाया कि नादौन के एक व्यक्ति को फायदा देने के लिए आपदा के समय क्रेशर खुला रखने की अनुमति दी थी। उन्होंने प्रश्न किया कि नादौन के कारोबारी पर मुख्यमंत्री इतने मेहरबान क्यों है। इस व्यक्ति को मुख्यमंत्री की गाड़ी में आगे बैठे हुए देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री बताएं कि उसके साथ उनके क्या संबंध है। प्रदेश भर में जब सारे क्रेशर बंद कर दिए गए तो सिर्फ ज्ञानचंद के क्रेशर को ही चलने की अनुमति कैसे मिली। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने ही भार से गिरने वाली है और 2025 में प्रदेश में नई सरकार भाजपा के नेतृत्व में बनने वाली है और प्रदेश के छह सीपीएस की नियुक्ति असांविधानिक करार दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी छह लोग ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के दायरे में आए हैं और उन्होंने मंत्री की तरह काम किया था । राणा ने कहा कि हाईकोर्ट ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन को नीलाम करने के आदेश दिए हैं। मामला एक बिजली कंपनी और सरकार के बीच का है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के सम्मान को ठेस लगी है कि आज हिमाचल भवन को कुर्क करने का आदेश हो गया है ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें