ग्राम पंचायत बगवाड़ा में वीरवार को ग्राम सभा का आयोजन पंचायत प्रधान वरुण चंदेल की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में पंचायत क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा व प्रस्तावित विकास योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान ग्रामीणों से जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुझाव भी लिए गए। वक्ताओं ने कहा कि पंचायत के विकास में आम लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है और सभी के सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई गति दी जा सकती है