फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे बाल आश्रम सुजानपुर के 13 बच्चे

Krishan Singh Updated Thu, 13 Nov 2025 04:33 PM IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा निदेशालय महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शिमला में 14 से 16 नवंबर तक चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बच्चों के लिए राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बाल आश्रम सुजानपुर के 13 बच्चे भाग लेंगे। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वीरवार को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने बच्चों को प्रतियोगिता में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी चमन लाल शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप चौहान, अधीक्षक बाल आश्रम सुजानपुर प्रदीप चौहान उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें