फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: ओबीसी संघर्ष समिति 20 सितंबर को कांगड़ा में करेगी सामाजिक न्याय रैली

Krishan Singh Updated Sat, 13 Sep 2025 02:14 PM IST

ओबीसी संघर्ष समिति ने शनिवार को 20 सितंबर को जिला कांगड़ा में प्रस्तावित सामाजिक न्याय रैली के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता की। रैली नगर परिषद कांगड़ा के मैदान से शुरू होकर धर्मशाला के उपायुक्त कार्यालय तक निकाली जाएगी, जिसमें प्रदेशभर के ओबीसी वर्ग के सभी लोग भाग लेंगे। इस दौरान जिला उपायुक्त हेमराज बैरवा को ज्ञापन भी दिया जाएगा। रैली के माध्यम से वर्ग ने मांग उठाई जाएगी कि 93वें संविधान संशोधन को लागू नहीं किया गया है। इस कानून के माध्यम से ओबीसी वर्ग को शिक्षा और नौकरी में 27 फीसदी का आरक्षण दिया जाना था। समिति के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ काैंडल ने कहा कि संविधान के संशोधन के लागू न होने के कारण वर्ग विभिन्न सुविधाओं से वंचित है। इसके साथ ही केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित अन्य सभी सरकारी विश्वविद्यालय में छात्रावास बनाने, आरटीआई एक्ट को सही से लागू करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि रैली के बाद मांगे पूरी तो प्रदेश स्तर का उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें