डाक विभाग मंडल धर्मशाला की ओर से कांगड़ा कला संग्रहालय धर्मशाला में ज़िला स्तरीय फिलेटली प्रदर्शनी धौलाधारपेक्स 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदर्शनी में प्रदेश डाक सेवाओं के निदेशक प्रवीण कुमार मौजूद रहे। प्रदर्शनी में डाक टिकटों, उनके इतिहास, और संबंधित सामग्रियों का अध्ययन और संग्रह किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य टिकट को इकट्ठा करना नहीं बल्कि इसके माध्यम से हम इतिहास, संस्कृति, कला, और भौगोलिक जानकारी देना व लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि डाक विभाग की ओर से हाल ही में राज्य में आई आपदा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। लगातार पर्यावरण से हो रहे खिलवाड़ के चलते प्रदेश में आपदाएं आई हैं। उन्होंने कहा कि डाक टिकट मात्र एक कागज नहीं बल्कि एक अलग ही महत्व रखती है। इस दौरान डाक विभाग की सेवाएं लेने वाले ग्राहकों को सम्मानित भी किया गया।