अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से धर्मशाला के कचहरी चौक पर सरकार की ओर से जारी जॉब ट्रेनी पॉलिसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच विरोध जताया और पॉलिसी को वापस लेने की मांग की। विद्यार्थी परिषद के प्रदेश सह मंत्री अभिनव चौधरी ने कहा कि युवाओं की ओर से उपायुक्त कार्यालय के बाहर चौक पर प्रदर्शन किया गया है। यदि जल्द ही पॉलिसी वापस नहीं ली गई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।