मिनी स्विटजरलैंड खज्जियार की झील में बर्फ के साथ किसी प्रकार का कूड़ा कर्कट बहकर नहीं जाएगा। इसके लिए वन्य प्राणी विभाग ने सोमवार को खज्जियार झील मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर स्थानीय लोगों को शामिल किया गया। अभियान के जरिए झील मैदान में बिखरे पड़े कूड़े कर्कट को पूरी तरह से साफ किया गया। देवदार की पत्तियों से लेकर गौबर, कागज के टुकड़े सहित अन्य कूड़े को वहां से साफ किया गया। ताकि बर्फबारी होने पर यह गंदगी बहकर झील में न जा सके। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने बताया कि झील में बर्फ के साथ कोई गंदगी नहीं जाएगी। साथ ही सैलानियों को स्वच्छ वातावरण खज्जियार उपलब्ध होगा। विभाग इसके लिए गंभीरता से कार्य कर रहा है।