नगर परिषद सुजानपुर के वर्ष वार्ड नंबर सात में 85 वर्षीय हरदेई ने बूथ में मतदान किया। वहीं नगर पंचायत चिड़गांव के वार्ड नंबर एक 100 वर्षीय कौल दासी ने मतदान किया। मंडी के थनेड़ा वार्ड में 96 वर्षीय महिला ने भी अपना वोट डाला। चंबा में 107 साल के प्यार सिंह ने भी बूथ में पहुंचकर मतदान किया।