फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

chamba: केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने किया आपदा प्रभावित भटियात क्षेत्र का दाैरा

Krishan Singh Updated Sat, 13 Sep 2025 06:19 PM IST

केंद्रीय जनजातीय मामले राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने चंबा जिला के भटियात क्षेत्र का दौरा किया। साथ ही नेशनल हाईवे की खस्ता हालत का जायजा लिया। मंत्री का धर्मशाला एयरपोर्ट पहुंचने पर भरमौर के विधायक डाॅ. जनक राज तथा भटियात के पूर्व विधायक बिक्रम जरयाल स्वागत किया और बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी साझा की। राज्य मंत्री ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेलिकाप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रदेश को 1500 करोड़ रुपये की त्वरित राहत प्रदान की है। ताकि प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता, आवश्यक संसाधन, पुनर्वास और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि उनकी करुणा, सेवा भावना और जनकल्याण की प्रेरणा से ही वह यहां पहुंचकर पीड़ित परिवारों के दुख-दर्द को साझा किया। राज्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर इस आपदा से उबरेंगे और प्रभावित क्षेत्र की जरूरतों को प्राथमिकता देकर काम करेंगे। सेवा, संकल्प और सहयोग के साथ सदा खड़े हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें