पर्यटन स्थल खज्जियार रविवार को पर्यटकों से गुलजार रहा। सुबह से लेकर शाम तक झील मैदान पर्यटकों से भरा रहा। मैदानी इलाकों में रहने वाले पर्यटक गर्मी की तपिश से निजात पाने के लिए खज्जियार पहुंच रहे हैं। इसके चलते स्थानीय लोग काफी खुश हैं। क्योंकि इन लोगों का मुख्य व्यवसाय पर्यटन कारोबार पर ही निर्भर करता है।