नगर परिषद कार्यालय बाहर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए हैं। जिसमें सिड्डू, बेसन का ढोकला, सूजी का ढोकला और खीर आकर्षण का केंद्र बनें हैं। हर सोमवार और मंगलवार को स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल सजाती हैं। इसमें खासी भीड़ भी देखने को मिलती है। लोग स्वादिष्ट व्यंजनों की महक से इसे खाने के लिए खींचे चले आ रहे हैं।