प्राथमिक शिक्षक संघ चंबा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन बीआरसीसी कार्यालय हरदासपुरा में हुआ। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष पुनीत निराला ने की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्राथमिक पाठशाला में रिक्त पड़े पदों को तुरंत भरा जाए। इसी के साथ मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति पर मिलने वाली वेतन वृद्धि को जल्द बहाल किया जाए। जिलाध्यक्ष ने बाताया कि पाठशालाओं को मिलने वाली ग्रांट को चरण बद्द तरीके से दिया जा रहा है। इसके चलते कार्य करवाने में परेशानियां पेश आ रही हैं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि इस राशि को एक मुश्त जारी किया जाए। बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि जब तक प्री प्राइमरी के लिए अध्यापकों की नियुक्ति नहीं होती तब तक प्री प्राइमरी की एनरोलमेंट को पाठशाला की एनरोलमेंट के साथ गिना जाए।