दस घंटों तक बर्फ की मोटी परत पर मरीज को पीठ पर उठाकर तो कभी अस्थायी स्ट्रेचर को खींच कर किलाड़ अस्पताल पहुंचा युवाओं ने मरीज को नव जीवन प्रदान किया है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के हुडान भुटौरी में ये मामला प्रकाश में आया है। जनजातीय क्षेत्र पांगी के हुडान भटौरी में जब 53 वर्षीय शेर सिंह को अचानक चक्कर आने के बाद वह बेहोश हो गया तो गांववालों ने उसे 16 किलोमीटर तक पीठ पर उठाकर तो कभी अस्थायी स्ट्रेचर को बर्फ में खींच कर अस्पताल तक पहुंचाया। हैरानी की बात यह है कि मुख्यालय किलाड़ से महज कुछ दूरी पर हुडान पंचायत की सड़क अब तक बहाल नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।