फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पांगी घाटी की मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, किलाड़ बाजार में काले झंडे लेकर निकाली रोष रैली

Krishan Singh Updated Sat, 23 Nov 2024 05:10 PM IST

जनजातीय क्षेत्र पांगी की मूलभूत समस्याओं और मांगों को लेकर अनशन पर बैठे बीडीसी सदस्य सतीश शूण और पूर्व पंचायत प्रधान कल्याण सिंह को घाटी के लोगों का भरपूर सहयोग मिलना आरंभ हो गया है। शनिवार को पांगी घाटी में महिला मंडलों समेत अन्य लोगों ने मिलकर प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किलाड़ बाजार में काले झंडे लेकर रोष रैली निकाली अपना रोष जताया। सतीश और कल्याण सिंह ने बताया कि घाटी में बालन लकड़ी पर सब्सिडी जारी करने, बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाने और एचआरटीसी की खस्ताहाल बसों को बंद करने जैसी मांगे और समस्याएं को लेकर बीते पांच दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। कहा कि जब तक उनकी मांगों और समस्याओं को पूरा नहीं कर दिया जाता है तब तक वे भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें