तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर टैक्सी में बस के बराबर सवारी ढ़ोई जा रही हैं। जोकि कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। बस हो या टैक्सी छत पर सवारी बिठाना कानूनी अपराध है। लेकिन चुराह में इस अपराध को टैक्सी चालक रोजाना सिर्फ पैसे कमाने के लिए कर रहे हैं। मंगलवार को तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर जा रही एक टैक्सी का वीडियो सोशल मीडिया में इसलिए वायरल हो गया। क्योंकि टैक्सी के अंदर तो ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरी गई थी, उसके बावजूद छत पर भी सवारियों के बिठाया गया था। जबकि क्षमता से अधिक टैक्सी में सवारियों का भार होने से हादसे का कारण बन सकता है। इसी ओवरलोडिंग की जवह से चुराह में कई वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। लेकिन हैरानी इस बात की है कि टैक्सी चालक मात्र चंद पैसे कमाने के चक्कर में लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।