चंबा उपतहसील तेलका के अधीन आते सियुंड चीड़ जंगल मे बुधवार की सुबह करीबन 11:30 बजे शरारती तत्वों ने आग लगा दी। देखते ही देखते जंगल मे लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। जंगल में लगी आग से बहुमूल्य वन संपदा और वन्य जीवों को नुक्सान पहुंचा। ग्रामीणों में अशोक कुमार, विजय कुमार, धर्मेंद्र, इरशाद, विनय ने जंगलो में आग लगाने वाले शरारती तत्वों पर नकेल कसने की मांग उठाते हुए शरारती तत्वों को पकड़ कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाही की मांग उठाई है।