चंबा जिला मुख्यालय के साथ लगते सामदार जंगल में शरारती तत्वों ने आग भड़का दी। यह आग देखते ही देखते जंगल के नौ हेक्टेयर क्षेत्र में फैल गई। वन विभाग के कर्मचारी दिन भर आग को बुझाने में डटे रहे। आग की लपटों को शांत करने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी बुलाया गया। पानी की बौछार से सड़क किनारे भड़की आग को बुझाया गया। जबकि जंगल के भीतर भड़की आग को बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी हाथ में झाड़ियों का लठ्ठा लेकर डटे रहे।