हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान मंदिर भटालवां में हवन का आयोजन किया गया। यह मंदिर कमेटी के सदस्यों की ओर से किया गया। इसके उपरांत दोपहर के समय भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों लोगों ने मंदिर में माथ टेका और प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के सदस्यों में राज कुमार, सुरेंद्र कुमार, डिंपल, वेद प्रकाश, रिकूं, संजय कुमार का कहना है कि हर साल हनुमान जयंती पर मंदिर में हवन- यज्ञ करके सुख- समृद्धि की कामना करते है। तथा भंडारा आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को मंदिर में भंडारा लगाया गया।