चंबा जिले के कियाणी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी स्कूल परिसर से शुरू हुई और गावं का चक्कर लगाते हुए हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ समाप्त हुई। इसके बाद स्वयंसेवियों द्वारा विद्यालय परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान नाग नैनी सेरी मंदिर परिसर के आसपास साफ सफाई भी की गई। यह जानकारी एनएसएस प्रभारी भाषी राम ने दी।