खड़ामुख-होली मार्ग पर दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बहाली कार्य के दाैरान अचानक पहाड़ी दरक गई। बहाली कार्य में लगी चार एलएनटी मशीनें और ऑपरेटर बाल-बाल बचे। मौके पर मौजूद मजदूरों की ओर से सीटियां बजाने के बाद मशीन ऑपरेटरों ने बिना वक्त गंवाए अपनी मशीनरी को पीछे हटाया। देखते ही देखते पहाड़ी से टनों के हिसाब से मलबा बड़ी-बड़ी चट्टानों के साथ सड़क पर आ गया। इससे मार्ग पर पैदल आवाजाही फिर बंद हो गई। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा ने कहा कि पहाड़ी से भारी भूस्खलन से मार्ग पैदल आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद पड़ गया है। अब आगामी एक-दो तीन मार्ग पैदल आवाजाही के लिए खोलने में लग सकते हैं।