ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लेने के लिए उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान चौगान नंबर एक में तमाम व्यवस्था जांची। इसके बाद कला केंद्र के समीप निर्मित मिनी मिलेनियम गेट के कार्य का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एसी टू डीसी पीपी सिंह, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि दिसंबर माह में ऐतिहासिक चंबा चौगान को बंद कर दिया जाता है। इस दौरान चौगान का मरम्मत कार्य करवाया जाता है ताकि चौगान हरा-भरा रह सकें। मरम्मत के बाद चौगान को 15 अप्रैल के दिन खोला जाएगा। इसके बाद छह माह तक चौगान में लोगों की आवाजाही जारी रहेगी।