पर्यटन नगरी डलहौजी के बनीखेत में होटल नेचर वैली में बहुचर्चित होटल मैनेजर की हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए गांधी चौक से लेकर सुभाष चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। डलहौजी होटल एसोसिएशन और विभिन्न संगठनों की ओर से निकाले गए इस कैंडल मार्च में मृतक के परिजन, सैंकड़ों की संख्या में होटल व्यवसायी और लोग शामिल रहे।