करियां पंचायत के वार्ड एक गुवाड़ी के ग्रामीणों ने वहां पर हो रहे सौर ऊर्जा संयत्र का निर्माण रोकने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। गुवाड़ी गांव में सौर ऊर्जा संयत्र के निर्माण को लेकर ग्रामीण मनूप कुमार, अनिल कुमार, चिंता राम, केवल कुमार व्यास देव ने बताया कि करियां पंचायत के वार्ड-1 के गुवाड़ी गांव में 500 केवी सौर ऊर्जा संयत्र का निर्माण किया जा रहा है। कहा कि जिस जगह पर उक्त प्लांट लगाया जा रहा है। वहां पर उनका चारागाह है तो वहीं पर पानी का पनिहारा व स्कूल को जाने वाला रास्ता है। इस प्लांट के लगने से सब कुछ खत्म हो जाएगा। उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि उक्त प्लांट को किसी और अन्य जगह पर स्थानातंरित किया जाए ताकी ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई समस्या पैदा न हो। इस मौके पर दलीप कुमार, जीत कुमार, मोनू कुमार, संजीव कुमार, किशन चंद, मुकेश कुमार आदी मौजूद रहे।