सनवाल पंचायत के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों में नरैण सिंह, जय सिंह, चरण सिंह, विनोद कुमार, भागी राम, प्रेम कुमार, चमन कुमार और योग राज ने कहा कि सनसाल पंचायत के तहत आते मक्कन और चचूल को अलग पंचायत के गठन को लेकर एक प्रस्ताव भेजा गया था। लेकिन आज तक इस बारे कोई भी आदेश नहीं मिल सके। कहा कि मक्कन और चचूल को सनवाल से अलग करके नई पंचायत का गठन किया जाए।