जिला चंबा में मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं परिसंपत्तियों को 451 करोड़ रुपयों के नुकसान का आकलन किया गया है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला राहत एवं पुनर्वास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के चलते जिले में विभिन्न सड़कों, विद्युत एवं जलापूर्ति योजनाओं की बहाली को लेकर राज्य आपदा राहत फंड के तहत विभिन्न विभागों को 34 करोड़ 57 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने विशेष पैकेज के तहत जिले को 3 करोड़ 35 लाख की धनराशि भी उपलब्ध करवाई है। कहा कि लोगों के घरों को हुए नुकसान की भरपाई को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम चरण में 219 आवास मामलों को स्वीकृति प्रदान की है तथा इसके तहत द्वितीय चरण के में 290 आवास मामलों को प्रदेश सरकार की ओर से जल्द स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। उन्होंने आपदा न्यूनीकरण कार्यों के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के तहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को प्रदान किए।