फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: रिवालसर में होगा राज्य पुरस्कार टेस्टिंग शिविर

अंकेश डोगरा Updated Mon, 13 Oct 2025 05:07 PM IST

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा राज्य पुरस्कार टेस्टिंग शिविर का आयोजन 14 से 18 अक्तूबर 2025 तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र रिवालसर में किया जाएगा। इसमें चंबा जिले के 21 स्काउट्स भी हिस्सा लेंगे। जिला मुख्य आयुक्त विकास महाजन के निर्देशानुसार जिला स्तर पर दो दिवसीय शिविर का आयोजन राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में किया। इसमें इन स्काउट्स का चयन किया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट राजेश शर्मा ने राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप के लिए सभी स्काउट्स को शुभकामनाएं दीं और बच्चों को रिवालसर के लिए रवाना किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें