पानी और सीवरेज के बढ़े हुए बिलों के विरोध में चंबा रेसिडेंट संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर रोष रैली निकाली। चंबा रेजिडेंट संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉक्टर डीके सोनी ने उपायुक्त चंबा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने जिला चंबा के आकांक्षी जिला होने के बावजूद पानी और पानी के बिलों में की गई वृद्धि को वापस लेने का आग्रह किया। बताया कि महंगाई के दौर में जहां हर वर्ग परेशान हो चुका है। ऐसे में पानी और पानी के बिलों में बढ़ोतरी करना जायज नहीं है। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।