फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: केरु पहाड़ के समीप मंगलवार शाम को एनएच पर भूस्खलन, यातायात बाधित

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर केरु पहाड़ के समीप मंगलवार शाम 4:30 बजे भारी भरकम भूस्खलन से यातायात के लिए बंद पड़ गया। गनीमत, ये रही कि जिस समय पहाड़ दरका उस दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही नहीं रही। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हाईवे बंद होने से चंबा और पठानकोट की ओर से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची हाईवे प्रबंधन की मशीनरी ने हाईवे बहाल करने का कार्य आरंभ किया। शाम 5:30 बजे हाईवे बहाल होने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें