भरमौर-पठानकोट हाईवे पर केरु पहाड़ के समीप मंगलवार शाम 4:30 बजे भारी भरकम भूस्खलन से यातायात के लिए बंद पड़ गया। गनीमत, ये रही कि जिस समय पहाड़ दरका उस दौरान हाईवे पर वाहनों की आवाजाही नहीं रही। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हाईवे बंद होने से चंबा और पठानकोट की ओर से छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची हाईवे प्रबंधन की मशीनरी ने हाईवे बहाल करने का कार्य आरंभ किया। शाम 5:30 बजे हाईवे बहाल होने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।