फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: पहली बार हरिद्वार से गंगाजल लाकर चौरासी मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक

श्रावण माह के सोमवार को चौरासी मंदिर भरमौर में ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। 25 दिन की पैदल यात्रा के बाद दो शिवभक्तों रजत और लवली ने हरिद्वार से गंगाजल लाकर चौरासी मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक किया। यह भरमौर के इतिहास में अपनी तरह की पहली कांवड़ यात्रा है, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सेल्फी प्वाइंट दादंवा से जैसे ही कांवड़ यात्रा मंदिर की ओर बढ़ी, श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उसका भव्य स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर मणिमहेश शिवलिंग को हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल से मंत्रोच्चारण के बीच स्नान करवाया गया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने भी इस गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक किया। इस मौके पर व्यापार मंडल भरमौर और पुलिस विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को खीर और हलवे का प्रसाद वितरित किया। इस ऐतिहासिक पल पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलबीर सिंह राणा, उपमंडल अधिकारी अभिषेक मित्तल और थाना प्रभारी बाबू राम समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रशासन और व्यापार मंडल की ओर से दोनों कांवड़ यात्रियों को शाल, टोपी और मणिमहेश की तस्वीर भेंटकर सम्मानित किया। एडीएम कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि भरमौर में यह पहली बार ऐसा धार्मिक प्रयास हुआ है। उधर, रजत और लवली ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन करीब 24 किलोमीटर पैदल यात्रा की और हिमाचल में जगह-जगह लोगों से आत्मीय स्वागत मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापार मंडल के प्रधान रंजीत शर्मा ने एडीएम, एसडीएम, पुलिस विभाग, टैक्सी यूनियन, बजरंग दल, चौरासी रिवाइवल कमेटी, युवा शक्ति और सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें