फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: निकासी नाली बनी तेलका के बाशिंदों के लिए जी का जंजाल

अंकेश डोगरा Updated Fri, 04 Jul 2025 05:48 PM IST

तेलका बाजार में पानी की निकासी (ड्रेन) की समस्या के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। पानी के सही निकासी न होने से घरों और आस-पास के इलाकों में पानी जमा हो रहा है। जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन से उचित व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निकासी नाली का पानी एकत्रित हो जाने से सालवां, मौड़ा, दरेकड़ी पंचायतों के विद्यार्थियों समेत ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ती है। तेलका बाजार में पानी के निकास की समस्या एक गंभीर मुद्दा बन गई है। बारिश के मौसम में पानी के सही तरीके से न निकलने के कारण, सड़कों, गलियों और घरों के आस-पास पानी जमा हो जाता है। इससे न केवल लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। बल्कि, यह गंदगी और बीमारियों का कारण भी बनता है। स्थानीय लोगों में लेखराज, राधा देवी, युद्धवीर टंडन, रजिंद्र कुमार, रीना कुमारी, विजय कुमार, संतोष कुमार, कमलेश कुमार, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार का कहना है कि पानी के जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। जिससे बीमारियों का खतरा और भी बढ़ गया है। इसके अलावा, पानी के जमा होने से घरों और दुकानों में भी नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए जल्द से जल्द उचित कदम उठाने की मांग उठाई है। कहा कि यदि पानी के निकास की उचित व्यवस्था नहीं की गई तो स्थिति और भी खराब हो सकती है। उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन उनकी बात सुनेगा और इस समस्या का समाधान निकालेगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रजत सहगल ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द निकासी नाली बनवा समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें