फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने प्रदेश सरकार पर बोला जुबानी हमला

Krishan Singh Updated Mon, 01 Dec 2025 01:50 PM IST

प्रदेश सरकार के विरुद्ध भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया। उन्होंने राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को अपने शब्द वापस लेने और आम जनता से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की बात कही। अन्यथा उनके चंबा आगमन पर उनका काले झंडे लेकर स्वागत होगा, उनके समक्ष उनका पुतला जलाएंगे। कहा कि प्रदेश भर में एक लाख 87 हजार पेंशनर हैं तो जिला चंबा में 12 हजार पेंशनर हैं। कहा कि पेंशन, एरियर और मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। पेंशनरों ने अपनी पूरी उम्र नौकरी में लगा दी और अब अपना हक पाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। धर्मशाला में पेंशनरों संग अच्छा व्यवहार नहीं किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को चेताया है कि वे पेंशनरों की पेंशन, एरियर, मेडिकल बिलों का भुगतान करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें