फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई चंबा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हुआ जागरुकता कार्यक्रम

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर विपिन शर्मा ने आईटीआई के द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं, स्टाफ को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य ने कहा कि नशे की गर्त में जाकर युवा पीढ़ी अपना भविष्य खराब कर रही है। ऐसे में खासकर युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए। बताया कि भारत वर्तमान में सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश है। लेकिन हमारी युवा पीढ़ी नशे की लत से जूझ रही है और गलत मार्ग पर आगे बढ़ रही है। ऐसे में बहुत आवश्यक है कि युवा नशे से मुक्त होकर समाज, प्रदेश और राष्ट्र को विकास उन्मुख बनाने में अपनी ऊर्जा और युवा जोश का सकारात्मक उपयोग करे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें